{"_id":"6824f9b615757645a209ada2","slug":"efforts-to-establish-a-blood-bank-in-sitarganj-begin-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109439-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सितारगंज में ब्लड बैंक स्थापित करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सितारगंज में ब्लड बैंक स्थापित करने की कवायद शुरू
Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में ब्लड बैंक स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को सीएमओ के.के अग्रवाल ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सीएमओ केके अग्रवाल को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में ब्लड बैंक को पत्र लिखा था। जिस पर कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए बुधवार को सीएमओ ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार को पत्र लिखकर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रक्त कोष के नोडल अधिकारी के डॉ. राजेश आर्य ने सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक को स्थापित किए जाने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन