फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education.

पार्वती मैम के अथक प्रयासों से बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Education.
पार्वती देवी, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आज शिक्षक दिवस है इसलिए ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी जिक्र होना चाहिए जिन्होंने अपनी नौकरी को अपना कर्तव्य समझा। रुद्रपुर के फाजिलपुर महरौला जीजीआईसी की प्रधानाचार्य पार्वती देवी की शख्सियत भी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन

पार्वती देवी ने जब फाजिलपुर महरौला जीजीआईसी के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया था। उस समय कॉलेज में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की छात्राओं की संख्या सिर्फ 260 थी। उनके अथक प्रयासों से छात्राओं की संख्या करीब चार गुना बढ़कर 1007 पहुंच गई है। कई जरूरतमंद बच्चों की बोर्ड परीक्षा फार्म की फीस भी वह खुद से भर चुकी हैैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 20 छात्राओं की फीस भरी थी। छात्राएं भी स्कूल में उनको ही अपना अभिभावक मानती हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक मजदूर परिवार में जन्मी पार्वती देवी बताती हैं कि जरूरतमंद बच्चे पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों पर ही निर्भर हैं। यदि बीच में उनकी पढ़ाई छूट जाए तो फिर उनका आगे पढ़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए वह अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही नए शिक्षा सत्र शुरू होने पर घर-घर जाकर लोगों से बच्चों का एडमिशन करवाती हैं। अपने स्कूल में किसी भी छात्रा को ड्रॉप आउट नहीं होने देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी की चहारदीवारी भी बनवाई
रुद्रपुर। फाजिलपुर महरौला जीजीआईसी में पहले चहारदीवारी नहीं थी जिस कारण छात्राओं को काफी दिक्कतें होती थीं। प्रधानाचार्य पार्वती देवी के प्रयासों से सीएसआर, जिला योजना से स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण करवाया गया। इसके साथ ही स्कूल में छात्राओं की संख्या बढ़ने पर दूसरी मंजिल में नए कक्षों का निर्माण भी करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed