फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education.

पंतनगर विवि में डॉ. चौहान ने संभाला कुलपति का कार्यभार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Education.
कार्यभार ग्रहण करते हुए नवनियुक्त कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। देश के पहले कृषि विश्वविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को नए कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने पदभार कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदमुक्त हो रहे कुलपति डॉ. एके शुक्ला से यह कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. चौहान के कार्यभार ग्रहण करने पर शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मियों ने उनको बधाई दी। इसके बाद डॉ. चौहान ने प्रबंध समिति की बैठक भी ली। इस दौरान समिति के सदस्यों के परिचय के साथ-साथ विवि की उपलब्धियों व भावी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शाम को कुलसचिव की ओर से सर्कुलर भी जारी किया गया। इसके तहत आज (30 अगस्त को) 12 से एक बजे तक बतौर कुलपति डॉ. चौहान विवि के सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व श्रमिकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

नए कुलपति के लिए आसान नहीं चुनौतियों से पार पाना
पंतनगर। भारत ही नहीं एशिया के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में शुमार रहे हरित क्रांति के जनक जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास रहा है। विवि में 28वें कुलपति के रूप में नियुक्त डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के लिए विवि की गिरती रैंकिंग, घटती परियोजनाओं सहित मुखर शिक्षकों की मांगों जैसी चुनौतियों से पार पाना आसान नहीं होगा। पंत विवि में कुलपति पद के करीब 150 आवेदकों में अपनी जगह बनाने वाले विख्यात पशु वैज्ञानिक डॉ. चौहान को विवि में फैली कई अनियमितताओं पर अंकुश लगाते हुए शिथिल पड़ चुके शिक्षा, शोध एवं प्रसार कार्यक्रमों को गति देनी होगी। साथ ही देश के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में 11वें पायदान पर पहुंच चुके पंत विवि को उसके पुराने स्तर पर लाना भी बड़ी चुनौती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed