{"_id":"6259c4516bb81e4585282ad7","slug":"education-rudrapur-news-hld4595947142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. एके शुक्ला बने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के 27वें कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. एके शुक्ला बने जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के 27वें कुलपति
विज्ञापन
डॉ. एके शुक्ला।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कुलसचिव का दायित्व संभाल रहे डॉ. एके शुक्ला को विवि का 27वां कुलपति नियुक्त किया गया है।
इस आशय के आदेश राजभवन से राज्यपाल और कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की ओर से सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को जारी कर दिए हैं। वर्तमान कुलपति डॉ. तेज प्रताप का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि अधिनियम 1950 की धारा (11)1 के तहत प्रदत्त नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक धारा (11)7 के अंतर्गत डॉ. शुक्ला कुलपति के पद का निर्वहन करेंगे। डॉ. शुक्ला के कुलपति पद पर मनोनयन होते ही भरसार विवि के कुलपति डॉ. एके कर्नाटक सहित विवि के तमाम शिक्षकों, अधिष्ठाताओं, निदेशकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ. शुक्ला का रहा है बेहतर है शैक्षिक रिकॉर्ड
पंतनगर। एक मार्च 1958 में जन्मे डॉ. एके शुक्ला कुलसचिव और विज्ञान व मानविकी महाविद्यालय में सांख्यिकी के प्राध्यापक हैं। उन्होंने अपनी स्नातक व परास्नातक उपाधि आगरा विवि से प्रथम श्रेणी में हासिल की थी। उन्होंने पंजाब विवि चंडीगढ़ से एमफिल (सांख्यिकी-विशिष्टता व प्रथम श्रेणी) और डीफिल गढ़वाल विवि उत्तराखंड से किया। इसके बाद पंतनगर विवि में 40 वर्ष तक यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों के अध्यापन का कार्य किया।
विज्ञापन
वह 13 वर्ष गणित, सांख्यिकी व कंप्यूटर विज्ञान के विभाग प्रमुख, साढ़े तीन वर्ष सीबीएसएच के अधिष्ठाता, एक वर्ष पटवाडांगर के निदेशक रहे और एक वर्ष से कुलसचिव पद का दायित्व संभाल रहे हैं। डॉ. शुक्ला 2003-04 और 2014-15 में आईसीएआर की ओर से उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चुने गए। उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल में 39शोध पत्र प्रकाशित हुए और हिंदी में कृषि सांख्यिकी विषय पर उनकी सह-लेखक के रूप में एक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। वह व्यावसायिक समितियों के सदस्य व भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी के आजीवन सदस्य भी हैं। संवाद
कांग्रेस ने किया विरोध
पंतनगर। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कुलपति का प्रभार सीनियर प्रोफेसर को मिलना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कुलपति का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। इससे पंतनगर विवि हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। संवाद