फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education officials reached the school and investigated, recorded the statement of the student

Udham Singh Nagar News: शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर की जांच, छात्रा के बयान किए दर्ज

Fri, 10 May 2024 03:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Education officials reached the school and investigated, recorded the statement of the student

विज्ञापन
काशीपुर। जीजीआईसी में प्रवेश नहीं होने से क्षुब्ध छात्रा के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षिकाओं को तलब करने के बाद अस्पताल जाकर पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। इस दौरान छात्रा का प्रवेश कराने और किसी भी छात्र-छात्राओं को प्रवेश से वंचित नहीं रखने के निर्देश दिए गए।

बुधवार को ग्राम पैगा निवासी एक छात्रा ने जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में 9वीं में प्रवेश नहीं होने पर क्षुब्ध होकर पॉलिश खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 9 बजे ही प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, प्रभारी बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू और राइंका जोशी मझरा के रवेंद्र कुमार के साथ जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज पहुंच गए। उन्होंने प्रधानाचार्य दीप्ति मधुकर, शिक्षिका नीलम शर्मा, क्लास टीचर अंजू गौतम से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हाल जाना और उसके और पिता के बयान दर्ज किए। देर शाम तक शिक्षा अधिकारियों ने काशीपुर बीआरसी में घटना की रिपोर्ट तैयार कराई। इधर निजी अस्पताल के डॉ. रवि सहोता ने बताया कि छात्रा की स्थिति में सुधार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन



कोट
छात्रा के आधार कार्ड में जन्म तिथि में अंतर आ रहा था इसलिए क्लास टीचर ने प्रधानाचार्य के आने पर बृहस्पतिवार को स्कूल आने को कहा था। छात्रा का स्वास्थ्य ठीक है। शुक्रवार को छात्रा का प्रवेश करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धीरेंद्र कुमार साहू, प्रभारी बीईओ, काशीपुर

कोट
जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी लेकर छात्रा के बयान दर्ज किए हैं। रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेजी जा रही है। विद्यालयों में किसी भी छात्र-छात्राओं को प्रवेश से वंचित नहीं रखने और प्रवेश को लेकर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं।

- डीएस राजपूत, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed