{"_id":"668842d0cc265ee7b10fc9b4","slug":"education-officers-angry-over-low-attendance-in-schools-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-112423-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्कूलों में कम उपस्थिति पर शिक्षाधिकारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्कूलों में कम उपस्थिति पर शिक्षाधिकारी नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीईओ माध्यमिक ने पांच कालेजों का किया निरीक्षण, 25 प्रतिशत मिली उपस्थिति
रुद्रपुर। शैक्षिक सत्र शुरू होने के पांचवे दिन डीईओ डीएस राजपूत माध्यमिक ने इंटरमीडिएट कालेजों व कस्तूरबां गांधी आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षिक सत्र की शुरुआत में विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। शुक्रवार को स्कूलों में केवल 25 से 30 प्रतिशत ही बच्चे उपस्थिति मिले।
इस दौरान डीईओ राजपूत ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं के परिजनों से संपर्क कर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। साथ ही विद्यालय परिसर में जलभराव को निकलवाने के निर्देश दिए। डीईओ राजूपत सबसे पहले जीजीआईसी गदरपुर पहुंचे। यहां नामांकित एक हजार से अधिक बच्चों में मात्र 370 ही उपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद जीआईसी केलाखेड़ा में भी लगभग एक हजार बच्चों में 305 ही उपस्थित मिले। इसी तरह जीआईसी बाजपुर में 370, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चकरपुर में आवासीय 50 छात्राओं में 13 उपस्थित मिलीं जबकि बाजपुर में नामांकित आवासीय 150 छात्राओं में से मात्र 35 ही उपस्थित पाई गई। इस पर डीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सत्र के पांचवें दिन भी विद्यालय प्रशासन को बच्चों के कम उपस्थिति की कोई चिंता नहीं है। निर्देश दिया कि सभी प्रधानाचार्य जो छात्र-छात्रा नहीं आ रहे हैं उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनश्चित कराएं। संवाद