{"_id":"687bf4a181ea95ac8f07de81","slug":"education-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-129766-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिक्षकों में नेतृत्व कौशल को बढ़ाने के लिए आईआईएम में जुटेंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिक्षकों में नेतृत्व कौशल को बढ़ाने के लिए आईआईएम में जुटेंगे विशेषज्ञ
Sun, 20 Jul 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में शिक्षा मंत्रालय की ओर से पांच दिनी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमएमटीटीपी) 21 से 25 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से आयोजित पांच दिनी कार्यक्रम भविष्य के नेतृत्व का पोषण विषय पर आधारित रहेगा।
आईआईएम में आयोजित एमएमटीटीपी कार्यक्रम केंद्र/राज्य सरकारी/निजी विश्वविद्यालयों या संस्थानों के शिक्षकों/संकाय के लिए डिजाइन किया गया है। इसके तहत प्रतिभागियों की क्षमताओं को बढ़ा कर उनमें नेतृत्व कौशल और शैक्षणिक समझ को विकसित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केस स्टडी, समूह अभ्यास, नीतिगत इनपुट, मुद्दों और चुनौतियों को समझने के लिए विषयों को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षिक परिवर्तन के शिक्षक, प्रशासक और सूत्रधार के रूप में नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए पांच दिनों तक रोजाना चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें विशेषज्ञ और प्रोफेसर उन्हें प्रशिक्षण देंगे।
कार्यक्रम के उद्देश्य...
- संगठनों के प्रबंधन और नेतृत्व की चुनौतियों और चुनौतियों की पहचान करें।
- उच्च शिक्षा संस्थानों में संगठनात्मक परिवर्तन का नेतृत्व करने और उच्च प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रेरित करने के लिए रणनीतिक सोच को समाहित करें।
- कार्यक्षेत्र में समन्वय की बारीकियों को समझें और संघर्ष समाधान और आम सहमति बनाने की तकनीकों का विकास करें।
ये कर सकते हैं प्रतिभाग
यह कार्यक्रम किसी भी विषय के स्थायी संकाय सदस्यों के लिए खुला है। उनके पास कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव हो। केंद्र से वित्तपोषित संस्थान, राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, साथ ही केंद्र/राज्य सरकार के यूजीसी और एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्वतंत्र संस्थान और निजी उच्च शिक्षा संस्थान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।