फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education news in district.

Udham Singh Nagar News: चार दशक बाद भी पीजी में शुरू नहीं हो सका संस्कृत विषय

Mon, 13 Jan 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
काशीपुर। चार दशक बाद भी स्नातकोत्तर (पीजी) में संस्कृत विषय को मान्यता नहीं दी जा सकी है। इस कारण छात्र-छात्राओं को संस्कृत के स्थान पर दूसरे विषय चुनने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बाजपुर रोड पर राधेहरी पीजी कॉलेज की स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी। यहां जसपुर, रामनगर, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, काशीपुर आदि से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। संस्कृत विषय से स्नातक करने के बाद छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर करने के लिए हल्द्वानी और नैनीताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

धनाभाव और अन्य कारणों से कई छात्र-छात्राएं शहर से पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जा पाते हैं। ऐसे छात्र दूसरा विषय चुन लेते हैं। 2017 में डॉ. राघव झा की नियुक्ति के बाद ही स्नातक में संस्कृत शुरू हुआ। इससे पहले तीन सालों से पद रिक्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्नातक में करीब 162 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्र-छात्राओं ने बताया कि संस्कृत से पीजी करना है लेकिन यहां नहीं है। बाहर जाकर पढ़ाई करना मुश्किल है। जल्द ही संस्कृत शुरू नहीं होने पर पीजी में विषय बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed