फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education.

कोर्स पूरा कराना चुनौतीपूर्ण पर मुश्किल नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Education.
अलनीजा, कक्षा 10वीं - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। दो साल कोरोना संक्रमण की लहर में पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। वास्तविक कक्षाएं नहीं हुई। छात्रों को संक्रमण से बचाव के चलते ऑनलाइन पढ़ना पड़ा। कई बार तो कनेक्टिविटी ठीक नहीं होने के कारण पढ़ाई पर ब्रेक लगता रहा। अब 26 अप्रैल से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि उन्होंने इस वैश्विक महामारी के बीच हार नहीं मानी है। स्कूल प्रबंधन ने पढ़ाई की भरपाई करने के लिए समय बढ़ाया और अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे। वहीं स्कूल शिक्षकों का कहना है कि कोरोना के कारण अधिकांश समय स्कूल बंद रहे जिससे कोर्स पूरा कराना चुनौती रहा लेकिन मुश्किल नहीं। शिक्षकों ने अतिरिक्त समय देकर बच्चों का कोर्स पूरा कराया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की बात
कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम मिला है क्योंकि स्कूलों में वास्तविक कक्षाएं कम ही लग पाईं। स्कूल के सहयोग से हम लोगों को परीक्षा की पूरी तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजनि, कक्षा 12वीं,
संक्रमण के कारण स्कूल आने का समय कम मिला ऐसे में मेहनत अधिक करनी पड़ी। हम लोगों को ऑनलाइन कक्षाओं में काफी टिप्स दिए गए ताकि किसी से पिछड़े नहीं।
अलमीजा, कक्षा 10वीं
कोरोना काल के दौरान पढ़ाई करते रहने में मुझे माता-पिता व शिक्षकों से बहुत सहायता मिली। अब स्कूल खुलने के बाद पढ़ाई और अच्छे से हो गई है। शिक्षक भी टिप्स बता रहे हैं।
कृष्णी बंसल, कक्षा 12वीं
-कोरोना के समय में प्रयास व परिश्रम से गुणवत्ता को बनाए रखा। इस दौरान यू-ट्यूब की मदद लेकर अपने मन की शंकाओं को दूर किया। स्कूल खुलने से कोर्स पूरा करने में सहयोग मिला है।

मोहम्मद औसाफ, कक्षा 10वीं,
पूरा किया गया है कोर्स
अब जब स्कूल सुचारु रूप से खुल गए हैं तो अतिरिक्त समय देकर बच्चों को पाठ्यक्रम पूर्ण कराया गया है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय काफी कम मिला है। बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर करेंगे।
- मनु अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य, समर स्टडी हॉल
बेहतर अंक लाने की कोशिश
कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल कम समय ही खुले हैं। इसके बावजूद शिक्षकों ने बच्चों को बेहतर अंक लाने के लिए पूरा प्रयास करते हुए कोर्स पूरा कराया है।
आलोक पंत, शिक्षक, लिटिल स्कॉलर्स स्कूल, भल्ला फार्म

अंजली, कक्षा 12वीं

अंजली, कक्षा 12वीं- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed