फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E Rickshaw route will be soon in Rudrapur

रुद्रपुर में आठ के बाद तय रूटों पर दौड़ेंगे ई रिक्शा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
E Rickshaw route will be soon in Rudrapur
रुद्रपुर। शहर में जाम का कारण बन रहे ई रिक्शे आठ जुलाई के बाद तय रूटों पर ही दौड़ेंगे। सभी ई रिक्शा चालकों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मन माफिक रूट दिए जाएंगे। आठ जुलाई से उन्हें इंदिरा चौक स्थित यातायात कार्यालय में पहुंचकर रूट चुनना होगा।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने एआरटीओ, यातायात, सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा की संख्या अधिक होने और उनका रूट निर्धारित नहीं होने से शहर में जाम की स्थिति बन रही है। बताया कि ई रिक्शा चालकों को अब रूटों के हिसाब से चलना होगा। आठ जुलाई से ई रिक्शा चालक पहले आओ पहले पाओ के तहत रूट चुन सकते हैं। इस दौरान ई रिक्शा पर कलर कोड भी लगाए जाएंगे। रूट के हिसाब से नहीं चलने वाले चालकों पर कार्रवाई कर ई रिक्शे को सीज किया जाएगा। बताया कि इंदिरा चौक से डीडी चौक के बीच कोई रि रिक्शा नहीं चलेंगे। वहां सीओ सिटी अमित कुमार, एआरटीओ वीके सिंह, कोतवाल विजेंद्र साह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय विक्रम, सीपीयू प्रभारी हयात सिंह अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed