{"_id":"6a0ebb1127a2ca67140063a7","slug":"e-rickshaw-driver-killed-five-injured-in-car-e-rickshaw-collision-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हल्द्वानी हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार, ई-रिक्शा चालक की जान गई; पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हल्द्वानी हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार, ई-रिक्शा चालक की जान गई; पांच लोग घायल
Thu, 21 May 2026 01:28 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 21 May 2026 01:28 PM IST
सार
हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी जीआईसी के सामने कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत के बाद पुलिया से टकराकर सड़क किनारे नाले में गिरे दोनों वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव बरहैनी जीआईसी के सामने एक कार और ई-रिक्शा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुलिया से टकराकर सड़क किनारे नाले में जा गिरे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल जा रहे थे। कार ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार प्रीति और दो वर्षीय अंश को हल्की चोटें आईं। जबकि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह (45), हेमा जोशी (42), ममता देवी (46 ) गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह निवासी बरहैनी बाजपुर से बरहनी की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने ई रिक्शा चालक अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन