{"_id":"590f6cab4f1c1b47548512a2","slug":"e-bike-running-on-sand-made-by-polytechnic-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक के छात्रों ने बनाई रेत पर चलने वाली ई-बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक के छात्रों ने बनाई रेत पर चलने वाली ई-बाइक
कुंदन शाह ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Mon, 08 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक के छात्रों ने कड़ी मेहनत और लगन से बैटरी चालित 35 किमी की रफ्तार से भागने वाली ई-बाइक बनाई है। इसके अगले भाग में दो पहिये होने से यह रेत और बर्फ में भी सहजता से भाग सकती है।
पॉलीटेक्निक में भारत सरकार का कम्यूनिटी कॉलेज चल रहा है। इसमें फाइनल ईयर के पांच छात्रों की टीम ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। प्रधानाचार्य एसके वर्मा के निर्देशन और फैकल्टी अध्यापक अमन सुखीजा, एमएस नेगी के नेतृत्व में पॉलीटेक्निक स्थित भारत सरकार का प्रोजेक्ट कम्यूनिटी कॉलेज के फाइनल के छात्र मो. सारिफ, रविकुमार, विपिन कुमार, पंकज हर्बोला, हिमांशु कुमार ने ई-बाइक तैयार की है।
विज्ञापन
ई-बाइक का प्रदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य वर्मा ने कहा कि छात्रों ने लगन, मेहनत से अनुसंधान कर ई-बाइक बनाई है। यह पर्यावरण सुरक्षा के लिए बेहतर है। छात्र अमन हर्बोला ने बाइक की विशेषता बताई। कहा कि यह एक सीटर है। इसके अगले भाग में दो पहिये और पीछे में एक पहिया लगाया गया है। दो पहिये होने से यह रेत, बर्फ में आसानी से चलाई जा सकती है। दोनों पहिये मुड़ते समय भी समानांतर रहते हैं।
विज्ञापन
इसके टायर मोटे हैं। यह 35 किमी की रफ्तार से भाग सकती है। इसकी बैटरी और मोटर हीरो स्कूटी की है। बैटरी 48 वोल्ट की है, जो एक बार चार्ज करने से 45 किमी चलती है। यह बिना गियर की है। रोकने के लिए अगले, पिछले पहियों में शक्तिशाली मेनुअल ब्रेक लगे हैं। यह एक महीने के प्रयास से तैयार हुई है। अलग-अलग कंपनियों का सामान तलाशकर उसे फिट करने में काफी समय और मेहनत लगी है। अध्यापकों ने अच्छा मार्गदर्शन किया है। प्रधानाचार्य ने समय समय पर उनको प्रोत्साहित किया। अध्यापक पीएस नेगी, अमन सुखीजा ने बताया कि यह बाइक बर्फ पर भी चल सकती है।