फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dwarahat police forced to arrest the accused

द्वाराहाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने दी दबिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dwarahat police forced to arrest the accused
बाजपुर कोतवाली में आरोपी के पिता से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में पिछले दिनों देश विरोधी नारेबाजी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी फरार मिला। द्वाराहाट पुलिस टीम ने आरोपी युवक के पिता से दो घंटे से अधिक पूछताछ की। बताया गया कि आरोपी के पिता ने साफ तौर पर मना कर दिया कि उसका बेटा घर नहीं आया था। जबकि पुलिस को सूचना मिली थी की आरोपी अपने घर आया था। इसी सूचना के आधार पर दबिश दी गई थी।
विज्ञापन

एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान एक युवक ने देश विरोधी नारे लगा दिए। इसकी शिकायत दीपक चौधरी ने पुलिस से थी। मामले में पुलिस ने आरोपी इस्लाम मूल निवासी बाजपुर के मोहल्ला आलापुर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को थाना द्वाराहाट के अंतर्गत बग्वालीपोखर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने टीम के साथ बाजपुर पहुंचकर आरोपी के मूल निवास पर दबिश दी। आरोपी फरार मिला। पुलिस ने आरोपी के पिता मकसूद से दो घंटे से अधिक पूछताछ की। फिर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed