फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Duty of personnel put in first randomization

Udham Singh Nagar News: पहले रेंडमाइजेशन में लगाई कार्मिकों की डयूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Duty of personnel put in first randomization
रुद्रपुर में लोक सभा चुनाव मतगणना के लिए रेंडमाएजेशन करते जिला निर्वाचन ​अ​धिकारी उदयराज सिंह।
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं। निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतगणना के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन कर कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उदयराज सिंह की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन किया गया। पहले रेंडमाइजेशन में 153 मतगणना सुपरवाइजर, 162 मतगणना सहायक और 180 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई। इसी तरह पोस्टल मतगणना के लिए 41 मतगणना सुपरवाइजर, 82 मतगणना सहायक और 41 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए। डीएम ने बताया कि मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन में कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। दूसरे रेंडमाइजेशन में मतगणना कार्मिकों को विधानसभा क्षेत्र आवंटन और तीसरे रेंडमाइजेशन में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना टेबल आवंटित होंगी।
विज्ञापन

बताया कि मतगणना विधानसभावार 14-14 टेबल रखी जाएंगी। पोस्टल मतों की गणना 34 टेबलों पर होगी। वहां नोडल कार्मिक सीडीओ मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed