फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dust simulator machine in ARTO office

एआरटीओ कार्यालय में धूल फांक रही सिमुलेटर मशीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dust simulator machine in ARTO office
काशीपुर एआरटीओ कार्यालय में खराब पड़ी सिमुलेटर मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते एआरटीओ दफ्तर में लाखों की कीमत से लगाई गई सिम्युलेटर मशीन करीब एक साल से कार्यालय में धूल फांक रही है। चालकों के मैनुअल टेस्ट लेकर कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारी मशीन को ठीक कराने की जहमत भी उठाते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में जसपुर, काशीपुर और बाजपुर से रोजाना दर्जनों लोग डीएल के लिए आवेदन करते हैं। दो साल पहले एआरटीओ कार्यालय में लाखों की सिम्युलेटर मशीन लगाई गई थी। इसमें कार जैसी मशीन पर ड्राइविंग का वर्चुअल टेस्ट लिया जाता है। जानकारी के मुताबिक सिम्युलेटर मशीन कुछ महीने चलने के बाद देखरेख के अभाव में खराब हो गई। विभागीय अधिकारियों ने मशीन ठीक कराने का प्रयास नहीं किया। डीएल के आवेदकों को फिर से मैनुअल कार चलाकर दिखाने पर डीएल जारी किया जा रहा है। ऐसे में अनहोनी का डर बना रहता है, साथ ही डीएल जारी करने में फर्जीवाड़े की भी आशंका रहती है। विभागीय अधिकारी तकनीशियन नहीं आने की बात कहकर पल्ला झाड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed