फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   During the election will be devoid employee Siacsi

चुनाव के दौरान कर्मचारी विहीन रहेगा सीएचएसी

Mon, 06 Feb 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता Updated Mon, 06 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने इस बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मियों की ड्यूटी भी चुनाव में लगा दी है। ऐसे में चुनाव के दौरान सात दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारी विहीन हो जाएगा। जिससे यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ेगा।

 
बिना स्थायी चिकित्सक के संचालित हो रहे  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चुनाव आयोग के निर्देश ने परेशानी बढ़ा दी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी फार्मेसिस्ट हरीश चंद सती, वार्डबॉय गुरदास सिंह, प्रकाश जोशी की चुनाव ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके चलते स्वास्थ्य कर्मी नौ फरवरी से 15 फरवरी तक प्रशिक्षण और निर्वाचन ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन



इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी संविदा पर तैनात डॉ. इब्राहिम बेग और डा. प्रमोद कुमार पाल के कंधों पर रहेगी। क्षेत्र में करीब 40 हजार की जनसंख्या है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में कोई कर्मचारी नहीं होने के चलते दुघर्टना होने पर घायलों का प्राथमिक उपचार मुहैया कराना उनके लिए चुनौती रहेगा।  बताया जा रहा है कि प्रतापपुर, शक्तिफार्म, साधूनगर, मैनाझुंडी, तिलियापुर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की भी चुनाव ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed