फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Durga Puja festival concludes with idol immersion

Udham Singh Nagar News: प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

Mon, 06 Oct 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja festival concludes with idol immersion
दिनेशपुर कागरसेन नदी में माता की मूर्ति का विर्सजन करते श्रद्धालु। आयोजक
दिनेशपुर। देवी, देवताओं की प्रतिमा विसर्जन के साथ नगर सहित क्षेत्र के सभी स्थानों पर इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हो गया। रविवार दोपहर नगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने मंगल ध्वनि के बीच मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं के चरणों में सामूहिक नमन के बाद सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को विभिन्न वाहनों में सजाकर ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम को जगदीशपुर स्थित कागरसेन नदी में पहुंची। जहां सभी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित कर दिया गया। वहां पर कमेटी के अध्यक्ष रोहित मंडल थे। उधर, शनिवार की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत दुर्गा मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर शक्तिफार्म की टीम ने बंगाली लोककला जात्रागान रूपवान कन्या का मंचन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed