फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper tramples girl returning home from school, dies during treatment

स्कूल से घर लौट रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dumper tramples girl returning home from school, dies during treatment
बाजपुर के गांव रेंहटा में छात्रा की मौत के बाद हंगामा करते आक्रोशित ग्रामीण। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। बन्नाखेड़ा रोड स्थित गांव रेंहटा में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को खनन से भरे डंपर ने कुचल दिया। गंभीर रूप घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम लगाया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव रेंहटा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छुट्टी होने पर गांव गोरु निवासी मनजीत (12) पुत्री सोनू सिंह घर जा रही थी। इसी समय पीछे से तेज गति से आ रहे उप खनिज से भरे डंपर ने छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। छात्रा को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे काशीपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने मनजीत को काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार देर रात छात्रा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन छात्रा के शव को घर ले आए।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने रेंहटा स्थित स्कूल के सामने प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम लगाया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को डंपर सहित गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने उन्हें चालक और डंपर पकड़ने का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान महेश राठौर ने बताया कि बन्नाखेड़ा मार्ग पर खनन वाहनों की आवाजाही से आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुबह से शाम तक मार्ग पर नो एंट्री लागू करने की मांग की। ग्राम प्रधान ने बताया बृहस्पतिवार दोपहर बाद छात्रा का कोसी नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, बन्नाखेडा पुलिस चौकी इंचार्ज गोस्वामी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शोक में विद्यालय रहा बंद
बाजपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक डीआर बाराकोटी ने बताया कि छात्रा मनजीत विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार को विद्यालय में शोक सभा कर स्कूल को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed