{"_id":"63864f7652835758f600e639","slug":"dumper-loaded-with-minerals-blew-up-the-barrier-on-the-check-post-rudrapur-news-hld483626385","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उपखनिज से लदे डंपर ने चेकपोस्ट पर लगे बैरियर को उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उपखनिज से लदे डंपर ने चेकपोस्ट पर लगे बैरियर को उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। ग्राम मसीत में राजस्व विभाग के चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए भगवान भरोसे रहना पड़ रहा है। मंगलवार को उपखनिज से लदे 12 टायरा डंपर ने चेकपोस्ट पर लगे बैरियर को तोड़ दिया और भाग निकला। गनीमत रही कि बैरियर पर तैनात कर्मचारी डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अवैध रूप से उपखनिज ढोने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए एनएच-74 पर ग्राम मसीत के पास चेकपोस्ट बनाई गई है। चेकपोस्ट पर राजस्व निरीक्षक, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे बाजपुर ब्लॉक के रतनपुरा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, होमगार्ड गज्जन सिंह, पीआरडी जवान राजपाल सिंह और नरपत सिंह के साथ मसीत बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इस बीच उपखनिज लेकर आ रहे 12 टायरा एक डंपर के चालक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन डंपर चालक वाहन को तेज गति से चेकपोस्ट पर लगे बैरियर को उड़ाता हुआ निकल गया। इस बीच बैरियर पर मौजूद राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम मसीत स्थित बैरियर पर आए दिन तेज रफ्तार डंपर चालक राजस्व विभाग के चेकपोस्ट की अनदेखी कर वाहनों को निकालकर ले जा रहे हैं। चेकपोस्ट पर तैनात राजस्व उप निरीक्षकों ने दो दिन पूर्व चेकपोस्टों पर मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की मौजूदगी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण कार्य करने से भी इनकार कर दिया था लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान ने गदरपुर पुलिस को तहरीर सौंप कर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
डीएम ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर किया था कटाक्ष
गदरपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने मसीत में स्थापित राजस्व विभाग के चेकपोस्ट को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष किया था। कुछ दिन पूर्व गदरपुर में बाईपास मार्ग के निर्माण का निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा था कि यदि पुलिस प्रशासन अपना कार्य ईमानदारी से करे तो राजस्व विभाग को चेकपोस्ट बनाने की जरूरत ही न पड़े।
उपखनिज से लदे डंपर चालक के बैरियर तोड़कर भाग निकलने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम, बाजपुर, गदरपुर।