{"_id":"7745bc8cc3a6378b735a5ae693b45c5b","slug":"dumper-crushed-the-young-man-on-the-spot-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला किच्छा (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Wed, 06 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी रोड पर सड़क हादसे में डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि शव के चिथड़े उड़ गए। सूचना पर सीओ, कोतवाल समेत तमाम पुलिस टीम के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है। चालक डंपर छोड़ फरार हो गया।
वार्ड नंबर एक निवासी चंदन कुमार (38) पुत्र हरेराम दिल्ली की एक कंपनी में सेल्समैन है। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में मार्केटिंग का काम करता है। चंदन बुधवार रात को अपनी होंडा शाइन बाइक संख्या यूके06एल 7757 से हल्द्वानी से अपने घर किच्छा लौट रहा था। रास्ते में हल्द्वानी की ओर से आ रहे डंपर संख्या एचआर 55 के 8484 ने चंदन की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में शव टायर के नीचे बुरी तरह कुचल गया और उसके चिथड़े उड़ गए। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के समय युवक हेलमेट पहने हुए था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रकाश देवली, कोतवाल बीएल विश्वकर्मा, एसएसआई योगेश उपाध्याय समेत तमाम पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुश्किल से शव को नीचे से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। बाद में पुलिस टीम ने शव व डंपर को कोतवाली पहुंचाया। यहां पर मृतक की शिनाख्त परिजनों ने की। दुर्घटना के बाद बड़ी तादाद में मृतक के रिश्तेदार व परिचित अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार चंदन के दो पुत्र और एक पुत्री है।