फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper carnage on the road: Three bike riders crushed in 11 hours

सड़क पर डंपर का तांडव : 11 घंटे में तीन बाइक सवारों को रौंदा

Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dumper carnage on the road: Three bike riders crushed in 11 hours
काशीपुर। सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे डंपरों ने 11 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को असमय मौत की नींद सुला दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और बेरोकटोक दौड़ रहे डंपरों पर लगाम लगाने की मांग मुखर हो गई।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की अनदेखी से सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड वाहन आए दिन किसी न किसी का सुहाग उजाड़ रहे हैं। कहीं किसी की गोद सूनी कर रहे हैं तो कहीं बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन रहे हैं। सड़क पर दौड़ते तेज रफ्तार ओवर लोड वाहन सड़क पर गुजरते किसी न किसी दोपहिया, तिपहिया और छोटे चौपहिया वाहन चालक को अपनी चपेट में लेकर दर्दनाक मौत दे जाते हैं।
विज्ञापन

इन बेलगाम डंपरों का तांडव काशीपुर क्षेत्र में बीते रविवार की रात पौने दस बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक देखने को मिला। तीन अलग-अलग हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत डंपर की चपेट में आकर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि डंपर चालक नशे की हालत में और अधिक कमाई और फेरे लगाने के प्रयास में सड़कों पर बेधड़क डंपरों को दौड़ते हैं। इस दौरान डंपर चालकों को सड़क पर चल रहे लोगों की जान की परवाह नहीं रहती है और असमय मौत की नींद सुला देते हैं।

बीती पांच फरवरी को की सुबह लगभग आठ बजे शिवनगर निवासी तोतेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (52) पुत्र कहर सिंह ग्राम लक्ष्मीपुर में स्थित खेत से कामकाज निपटा करके अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। बताया जैसे वह खेत से स्कूटी लेकर सड़क पर आए। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर का खुला डाला उनके सिर पर लग गया और उनकी मौत हो गई थी।

ग्यारह घंटे में हुई समय-समय दर घटना
- रविवार रात 9.45 बजे ग्राम ब्रह्मनगर निवासी बाइक सवार अनिल कुमार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था।
- रविवार रात 10 बजे बाजपुर रोड पर गलबलिया इस्पात फैक्टरी के पास बाइक सवार कुंडेश्वरा निवासी कृष्णकांत कपिल को कुचल दिया था।
- सोमवार सुबह 8.10 बजे ग्राम शिवनगर ढकिया कला-1 निवासी बाइक सवार जयपाल सिंह को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed