फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   due to the hard work of the workers

कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर जीतेंगे लोकसभा चुनाव : माहरा

Thu, 21 Dec 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
due to the hard work of the workers
रुद्रपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही पार्टी लोकसभा का चुनाव जीतेगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से ही भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा बंटवारे की राजनीति करने में माहिर है। उसे विकास से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिटी क्लब में पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से आयोजित युवा सिख सम्मेलन में असल मुद्दे गायब रहे। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने से पढ़े लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। भाजपा राज में पानी के नलों से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गए हैं। किसानों को धान का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है और बाजपुर के 20 गांव का मुद्दा नहीं सुलझ सका है। माहरा ने कई मुद्दों पर संगठन नेताओं की सुस्ती पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन




नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। कार्यकर्ता निराश न हों और कांग्रेस एकजुट होकर लोकसभा चुनाव जीतेगी। चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा। जमीन से जुड़े लोगों तक पहुंच बनानी होगी। सरकार की असल छवि लोगों के सामने रखनी होगी। जसपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार का विरोध करने में पिछड़ रही है। कार्यकर्ताओं को सुझाव की जरूरत है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी अपनी बात रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी की नीतियों से हटकर किया काम तो करेंगे बर्खास्त

रुद्रपुर। माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन जनसंपर्क करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि पार्टी गाइडलाइन से हटकर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बर्खास्त किया जाएगा।


नहीं पहुंचे बेहड़, कहा-समझने वाले तो समझ गए, न समझे तो अनाड़ी
बेहड़ क्यों नहीं आए, यह तो वहीं बता सकते हैं: माहना

रुद्रपुर। जिला सम्मेलन में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का नहीं आना चर्चा में बना रहा जबकि होर्डिंग्स में उनकी फोटो भी लगी थीं। इस बारे में बेहड़ ने कहा कि वह सम्मेलन में क्यों नहीं आए, यह प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जानते हैं। वह सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित कई मामलों में मुखर हैं। लोकसभा की 14 विधानसभा क्षेत्र में से किच्छा सबसे बेहतर परिणाम देगी। बेहड़ ने तंज कसा कि जहां तक सम्मेलन की बात है तो समझने वाले तो समझ गए हैं, न समझे तो अनाड़ी हैं।
जब प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेहड़ क्यों नहीं आए, इसकी जानकारी तो वह ही दे सकते हैं। स्वास्थ्य या कोई और कारण हो सकता है। खुशी है कि सम्मेलन जिले के चार विधायक और हल्द्वानी के विधायक मौजूद रहे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक, मंत्री, सरकार और नेता सभी कार्यकर्ताओं से होते हैं। विधायकों का आना या न आना महत्वपूर्ण नहीं है। कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं।




कम पड़ गईं कुर्सियां



रुद्रपुर। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए जगह कम पड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव उनके और कार्यकर्ताओं के लिए लिटमस टेस्ट है। यदि 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार को नहीं हटा पाए तो लगता है कि इस राष्ट्र में फिर चुनाव नहीं होंगे। संवाद

ये रहे मौजूद

हल्द्वानी विधायक सुमित हदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, मीना शर्मा, सीपी शर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed