फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to non-availability of garbage vehicle

घर- घर कूड़ा वाहन न पहुंचने से सफाई व्यवस्था चरमराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of garbage vehicle
काशीपुर वार्ड नंबर आठ में लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। घर-घर कूड़ा वाहन न पहुंचने से एक बार फिर नगर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पार्षदों का कहना है कि कहीं कूड़ा वाहन रोज नहीं पहुंच रहे हैं तो कहीं, देरी से पहुंचते हैं। इसके चलते लोग नहरों और सड़कों के किनारे कूड़ा फेंक दे रहे हैं। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

तीन माह पहले नगर निगम ने जीरो वेस्ट कंपनी को नगर की सफाई व्यवस्था का ठेका दिया था। ठीक से कार्य नहीं होने की शिकायत पर निगम ने ठेका रद्द कर दिया। इसके बाद निगम ने दूसरी कंपनी को ठेका दिया। इसकी भी शिकायत आने पर निगम ने अपने कर्मचारियों से ही सफाई करानी शुरू कर दी। लेकिन अब निगम के कर्मचारी भी सफाई व्यवस्था का सुचारु नहीं करा पा रहे हैं। वार्ड आठ के पार्षद कुलवंत सिंह का कहना है कि कूड़ा वाहन तीन-चार दिन में पहुंचते हैं, लोग घरों का कूड़ा नहर या सड़कों के किनारे डालने लगे हैं। नगर सफाई निरीक्षक विकास चौधरी ने बताया कि जल्द ही सफाई का ठेका होने वाला है, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इससे स्थिति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed