{"_id":"5d83cce78ebc3e93b65d4d1d","slug":"drugstuff-found-in-khatima-khatima-news-hld3573427187","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में नशीली और बिना लाइसेंसी दवाइयां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में नशीली और बिना लाइसेंसी दवाइयां बरामद
विज्ञापन
खटीमा के टनकपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर का गोदाम में रखी दवाईयां।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। औषधि नियंत्रण विभाग ने छापा मारकर बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर और गोदाम से बड़ी संख्या में नशे की दवाइयां बरामद की हैं। टीम ने मेडिकल स्वामी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीम ने दवाइयों जब्त कर ली हैं।
गुरुवार को औषधि नियंत्रण विभाग की टीम को सूचना मिली कि खटीमा के एक मेडिकल स्टोर में बिना लाइसेंस की दवाइयां बेची जा रही है। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर एचएस भंडारी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ गोटिया वार्ड छह में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम को मेडिकल स्टोर में बड़ी संख्या में नशीली दवाइयां मिलीं। टीम को मेडिकल स्वामी ने दवाइयों का गोदाम टनकपुर रोड पर होना बताया।
इस पर टीम ने गोदाम में छापा मारा तो वहां नशीली दवाइयां बरामद हुईं। टीम देर शाम तक दवाइयों की जांच पड़ताल कर रही थी। टीम में हेमंत सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, मीनाक्षी बिष्ट, नीरज सिंह, बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान आदि शामिल रहे। चौकी इंचार्ज चौहान ने बताया कि दवाइयां कितनी है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जिले के ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र निवासी मेडिकल संचालक मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा पाया। कहा कि करीब तीन से चार लाख तक की दवा मिलीं हैं। इसमें नारकोटिक्स की दवाइयां शामिल हैं। इसके लिए ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट और एनडीपीएस व 420 आईपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है।
टीम ने दवाइयों को किया जब्त
एनडीपीएस एक्ट में चालान काट कर मेडिकल स्वामी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही गोदाम और मेडिकल स्टोर में मिली अवैध और नशीली दवाइयों को जब्त कर लिया है। अभी अभी जांच की जा रही है। - एचएस भंडारी, ड्रग इंस्पेक्टर।
बनबसा में पकड़े युवक ने किया खुलासा
खटीमा। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम बनबसा में मेडिकल स्टोर में जांच कर रही थी। इसी समय टीम को एक युवक जाते दिखाई दिया। टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इसी बीच उसके पास से सिरिंज गिर गई और टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने बताया कि वह खटीमा के गोटिया स्थित मेडिकल स्टोर से नशीली दवा और सिरिंज लाया है।

खटीमा के टनकपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर के गोदाम में दवाइयों की जांच करती टीम।- फोटो : KHATIMA