फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug smuggler arrested with opium consignment

Udham Singh Nagar News: अफीम की खेप के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with opium consignment
रुद्रपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह नशे की खेप देने के लिए जिले में आ रहा था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर रात संयुक्त टीम पुलभट्टा थाना क्षेत्र के नदेली रोड, पुलिया बरी कट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया। उसने अपना नाम दानिश खान निवासी कटैइय्या इस्लाम नगर थाना जहानाबाद, पीलीभीत बताया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो से अधिक अफीम मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह अफीम को आजम खान, निवासी टांडा, पीलीभीत से लाया था। अभियुक्त से मिली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed