फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug Seized

50 लाख के गांजे के साथ पेंटर गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drug Seized
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में गांजा तस्करी का खुलासा करते एसएसपी व बरामद गांजा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसओजी, पुलिस और एडीटीएफ की टीम ने 44.36 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रुद्रपुर के पेंटर गिरोह का सदस्य है। आरोपी गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर महंगी कारों में नक्सली क्षेत्र छत्तीसगढ़ से पांच हजार रुपये किलो में गांजा खरीदकर रुद्रपुर लाते थे। यहां मांग पर 20 हजार रुपये किलो में वह बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गिरोह के सरगना और अन्य सदस्य एसओजी की रडार पर हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डीएस कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र सुकुमा से कुछ लोग गांजा लाकर रुद्रपुर, हल्द्वानी और बिलासपुर में बेचकर और मोटा पैसा कमा रहे हैं। गिरोह का सरगना राकेश उर्फ पेंटर व दूसरा सदस्य गोला है। इसी गिरोह का सदस्य तूफान शाह उर्फ विनोद रविवार सुबह अपने टेंपो से गांजा सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में एसओजी, पुलिस और एडीटीएफ टीम फुलसुंगी बगवाडा पहुंच गई। एडिल विल्स पब्लिक स्कूल के पास पाखड़ के पेड़ के नीचे खड़े तूफान को टीम ने पकड़ लिया। टेंपो की तलाशी लेने पर दो कट्टों में 44.36 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तूफान ने बताया कि वह अपने गैंग के सरगना राकेश उर्फ पेंटर व उसके भाई रमेश निवासी भूरारानी और भोला व उसके पिता निवासी ट्रांजिट कैंप के साथ मिलकर जिला सुकुमा छत्तीसगढ़ से महंगी कार बुक कर पांच हजार रुपये किलो में गांजा लाते थे। रुद्रपुर से 20 हजार रुपये किलो गांजा बेचा जाता था। रुपये का लेनदेन सीधे बैंक खातों में होता था। गांजा तस्करी कर गैंग के सदस्यों ने अपने मकान बना लिए हैं। उन्होंने बताया कि तूफान शाह उर्फ विनोद निवासी झांखरा थाना जगदीशपुर जिला बेतिया बिहार व हाल वार्ड नंबर दो फुटबाल मैदान के सामने ट्रांजिट कैंप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। खुलासे के दौरान एएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार और टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, ट्रांजिट कैंप थाना एसओ विनोद फर्त्याल, दरोगा प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल राजेंद्र कश्यप, गणेश पांडे, नीरज शुक्ला, धरमवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed