फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug de-addiction center operator father son accused of murder, case filed

नशा मुक्ति केंद्र संचालक पिता पुत्र पर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction center operator father son accused of murder, case filed
सितारगंज। सप्ताह भर पूर्व नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतक के पिता ने संचालक पिता-पुत्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खटीमा ब्लॉक के ग्राम कुटरी निवासी लक्ष्मीदत्त कापड़ी पुत्र रामदत्त कापड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र सूरज को बीते 15 मई को न्यू लाइफ नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पंडरी चौराहा किच्छा रोड सितारगंज में नशामुक्ति के लिए काउंसलिंग व व्यायाम के लिए भर्ती कराया था। केंद्र संचालक एवं मालिक खलील मलिक और उसके पुत्र सिराज मलिक ने बेटे का रजिस्ट्रेशन भी दिखाया था। आरोप लगाया कि गत 20 मई को रात करीब 8:09 बजे संचालक से अपने पुत्र की जानकारी चाही तो मोबाइल किसी अन्य ने उठाया और सूरज को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 21 मई को फोन आया कि सूरज की तबीयत खराब है। पीलीभीत आईसीयू में भर्ती कराने ले जा रहे हैं। बाद में बरेली ले जाने की जानकारी दी और आठ मिनट बाद उसकी मौत होने के बारे में बताया। सूरज का शव घर पहुंचा तो उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। गले में खरोंच, चेहरे और दोनों कूल्हों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि केंद्र संचालक खलील मलिक व सिराज मलिक और उनके अन्य साथियों ने बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है जिसे छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने पिता-पुत्र व अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed