फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug control team raided medical stores

औषधि नियंत्रक की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Drug control team raided medical stores
काशीपुर में मेडिकल स्टोर पर दवाईयों की जांच करते औषधी नियंत्रक। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। औषधि नियंत्रक की टीम ने मंगलवार को मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर प्रतिबंधित दवाओं को सील कर दिया। देहरादून, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर की संयुक्त टीम ने काशीपुर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम को मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा के साथ ही होलसेल की दुकान पर रिटेल करना भी पाया गया। जिसके चलते विभागीय अधिकारियों ने प्रतिबंधित दवाओं को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी। ऊधमसिंह नगर के ड्रग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं को लेकर विभागीय अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे, जो प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत सिंह नेगी, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर एसएस भंडारी, नैनीताल की ड्रग इंस्पेक्टर मिनाक्षी बिष्ट आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed