फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug addict beats his wife for dowry and throws her out of the house in sitarganj

Udham Singh Nagar News: नशेड़ी ने दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला, ससुरालियों पर केस दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 01 Jan 2025 05:08 PM IST
सार

एक नशेड़ी युवक ने दहेज की खातिर पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Drug addict beats his wife for dowry and throws her out of the house in sitarganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज में एक नशेड़ी युवक ने दहेज की खातिर पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

गांव नवादिया, नानकमत्ता निवासी सीमा ने पुलिस को बताया कि आठ माह पहले उसका विवाह राकेश पुत्र नत्थू लाल के साथ हुआ था। इसके बाद उसके ससुर और सास सोमवती दहेज की मांग करने लगे। मायके से दहेज के रुपये न लाने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। बाद में शादी में बिचौलिया रहे रिजवान से ढाई लाख रुपये ससुराल में भिजवाया गया।

विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नशेड़ी है। वह शराब और स्मैक का नशा करता है। आोप है कि ढाई लाख रुपये दने के बाद भी पति उससे मारपीट करता है। 19 नवंबर 2024 की रात मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। साथ ही उसके ऊपर झूठा केस भी दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed