फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Droupadi Murmu seventh President to attend the convocation ceremony of Pantnagar University

Droupadi Murmu: पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में आने वालीं मुर्मू सातवीं राष्ट्रपति, 1963 से हुई शुरुआत

Wed, 08 Nov 2023 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Nov 2023 10:58 AM IST
सार

पंतनगर विवि में 35वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है। विवि का पहला दीक्षांत समारोह 16 नवंबर 1963 को हुआ था, जिसमें तत्कालीन कुलपति डॉ. केएपी स्टीवेंसन के बुलावे पर मुख्य अतिथि भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिरकत की थी।

विज्ञापन
Droupadi Murmu seventh President to attend the convocation ceremony of Pantnagar University
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विस्तार

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ है। विवि की स्थापना के बाद विवि का पहला दीक्षांत समारोह 16 नवंबर 1963 को हुआ था, जिसमें तत्कालीन कुलपति डॉ. केएपी स्टीवेंसन के बुलावे पर मुख्य अतिथि भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने पंतनगर पहुंचकर 82 छात्रों को उपाधियां प्रदान की थीं।

विज्ञापन


इसके बाद 31 मार्च 1965 को दूसरे दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन, 19 मार्च 1972 को नौवें दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि, चार अक्तूबर 1983 को 12वें दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह पहुंचे थे। 17 नवंबर 2003 को 21वें दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, 17 नवंबर 2015 को 29वें दीक्षांत समारोह में प्रणब मुखर्जी और अब सात नवंबर 2023 को 35वें दीक्षांत समारोह में वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है। 
विज्ञापन


जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय 60 विभूतियों को दे चुका है मानद उपाधि
विवि में आठवें दीक्षांत समारोह के दौरान कृषि, प्रसार, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में प्रसिद्धी पाए व्यक्तियों को मानद उपाधि देने की शुरुआत हुई। तब से अब तक पंत विवि 60 विभूतियों को मानद उपाधि दे चुका है। इनमें अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. नारमन ई. बोरलॉग, डॉ. डेविड डी. हैनरी, डॉ. आर रलफ डब्ल्यू कनिंग, डॉ. डगलस कुशमिंगर, एनडी तिवारी, सुनील भारती मित्तल, प्रसिद्व नृत्यागनां सोनल मान सिंह, कुमार मंगलम बिड़ला, चंडी प्रसाद भट्ट, पदमश्री डॉ. केएस वाल्दिया, रतन नवल टाटा, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, एनएसए अजीत डोभाल आदि शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed