{"_id":"09a2b8f34f2d6f97cb92664049590974","slug":"drona-youth-pilgrimage-in-the-ocean-water-to-fill-the-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ द्रोणसागर में पानी भरने के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ द्रोणसागर में पानी भरने के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थ द्रोणसागर उत्थान समिति द्वारा सरोवर को सुखाने से गुस्साए युवाओं ने रविवार को वहां पहुंचकर प्रदर्शन किया। शहर की शान तीर्थ द्रोणसागर को बचाने के लिए जागरुक लोगों ने सफाई अभियान भी शुरू कर दिया है। युवाओं ने दो टूक कहा कि जब तक तीर्थ द्रोणसागर में पानी नहीं भरा जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि एक औद्योगिक समूह ने सरोवर को स्वच्छ बनाने और सुंदरीकरण करने का मन बनाया था। इसके लिए सरोवर का डिजिटल मैप भी तैयार किया गया था। समिति ने औद्योगिक समूह का स्वागत करने के बजाय उनसे ठीक से बात तक नहीं की। समिति का साफ कहना है कि जो भी काम होगा समिति के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
युवाओं ने बताया कि समिति ने सरोवर परिसर के उत्तर की तरफ की टूटी चहारदीवारी की मरम्मत तक नहीं करने दी। उपेक्षा का आलम यह है कि सरोवर के चारों ओर की सड़क पर एक स्थान पर पेड़ को गिरे कई माह हो गए लेकिन समिति उसे हटा तक नहीं रही है। इससे मार्निंग वाक करने वालों को परेशानी हो रही है। उधर, समिति के वरिष्ठ सदस्य विमल गुड़िया ने कहा कि तीर्थ द्रोणसागर में पानी भरना जरूरी है लेकिन इससे पहले सफाई कराई जाएगी। जलाशय में पानी भरने से अधिक पानी निकासी की समस्या है। जो लोग श्रमदान से सफाई व सुंदरीकरण में योगदान करना चाहते हैं उनका स्वागत है।
विज्ञापन
वह कमेटी से संपर्क कर योगदान कर सकते हैं। उधर, युवाओं व समाजसेवी संगठनों ने तीर्थ द्रोणसागर में स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को समाजसेवी सर्वेश शर्मा शशि ने एक छायादार वृक्ष के पौधे का रोपण किया। महिला एवं बाल विकास सहायता समिति के सदस्यों ने परिसर में सफाई की।