फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DRM Inspects Rudrapur Railway Station

रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को पहुंचे डीआरएम, खामियां देख हुए नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
DRM Inspects Rudrapur Railway Station
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम आशुतोष पंत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीआरएम आशुतोष पंत शनिवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। स्टेशन परिसर में नल की टोंटी गायब होने और यात्री प्रतीक्षालय से आ रही दुर्गंध पर वे भड़क गए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे डीआरएम स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर होते हुए रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय, सामूहिक शयनकक्ष आदि का निरीक्षण किया। परिसर में पानी के नल की एक टोंटी गायब होने और प्रतीक्षालय से दुर्गंध आने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन में यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहां पर सीनियर डीसीएम नीतू सिंह, सीनियर डीएसओ एनके जोशी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विकास कुमार सिंह, सीनियर डीएसटी आशीष सिंह, स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया, सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर भूपेंद्र सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अतर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने उठाई समस्या
रुद्रपुर। टेंपो चालकों ने डीआरएम को बताया कि रेलवे स्टेशन में उनकी आवाजाही पर रोक लगाई गई है। सवारियां नहीं मिलने पर उन्हें परेशान होना पड़ता है। उन्होंने स्टेशन से सवारियां ले जाने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नंबर प्लेटफार्म के मरम्मत की मांग
रुद्रपुर। रेलवे स्टेशन के ट्रांसपोर्टर राकेश बब्बर ने डीआरएम से मुलाकात कर चार नंबर प्लेटफार्म के मरम्मत की मांग की। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म चार में बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। डीआरएम ने इस मामले का मांगपत्र बनाकर भेजने को कहा है।

रेलवे स्टेशन में लगेगा 100 फुट का तिरंगा
रुद्रपुर। रेलवे स्टेशन में 100 फुट का तिरंगा लगाया जाएगा। डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों पर झंडा लगाया जा रहा है। हल्द्वानी और बरेली में झंडा लग चुका है। रुद्रपुर में दो सप्ताह के भीतर तिरंगा लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed