फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driving tests started being conducted on the temporary track of the Transport Department

Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग के अस्थायी ट्रैक पर होने लगे ड्राइविंग टेस्ट

Wed, 02 Jul 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Driving tests started being conducted on the temporary track of the Transport Department
रुद्रपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में तैयार किए गए अस्थायी ट्रैक पर ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के टेस्ट होने लगे हैं। पहले दिन 27 लोगों ने चौपहिया और दोपहिया वाहन के लाइसेंस के लिए टेस्ट दिया। नौ लोग टेस्ट में फेल हो गए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के पास स्थायी टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक नहीं है। चालक के लाइसेंस के आवेदकों के वर्षों से सड़क या परिसर के आसपास खाली पड़ी जमीन में टेस्ट लिए जाते थे। एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी की कवायद के बाद खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक बना और मंगलवार से टेस्ट लिया जाने लगा है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन और एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह की मौजूदगी में चौपहिया वाहन के लाईसेंस के लिए 12 लोगों का टेस्ट लिया गया। इसमें से छह ही आवेदक टेस्ट पास कर पाए। दोपहिया वाहन के लाईसेंस के लिए 15 लोगों ने टेस्ट दिया। 12 ने टेस्ट पास किया। कल भी आवेदकों के टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि उप संभाग में ऑटोमैटिक टेस्ट ड्राइविंग ट्रैक स्वीकृत है। उसके लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। स्थायी ट्रैक बनने तक भारी वाहनों के लाइसेंस के लिए पूर्व की भांति सड़क पर टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed