{"_id":"5929d7394f1c1bbf47536623","slug":"driver-s-death-in-nanakmatta","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता।
Updated Sun, 28 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
electricity theft
नानकमत्ता। एनएच पर मिट्टी डाल रहा डंपर आंधी में टूटी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। डंपर के तार को छूते ही चालक ने डंपर से कूदकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए सीएचसी खटीमा भेजा, जहां उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
आजकल एनएच 125 का निर्माण कार्य चल रहा हैं। नानकसागर के पास डंपर (आरजे38जीए-0666) सड़क पर मिट्टी डालने के कार्य में लगा था। शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे सितारगंज के सरकड़ा गांव निवासी डंपर चालक देवेंद्र (22) पुत्र रिशपाल मिट्टी डालने आया था। आंधी से 11 हजार एलटी लाइन की तार टूटकर डंपर पर आ गिरी।
विज्ञापन
डंपर के चपेट में आने से चालक देवेंद्र ने डंपर से कूद कर बचने का प्रयास किया, लेकिन वह भी तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रतापपुर चौकी इंचार्ज कमल कोरंगा ने विद्युत आपूर्ति बंद करवाकर चालक को निजी वाहन से खटीमा सीएचसी भिजवाया। इलाज से पूर्व ही चालक की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम तक मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी।
विज्ञापन