Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Driver found unconscious in his e-rickshaw, dead

Udham Singh Nagar News: अपने ई रिक्शा में अचेत मिला चालक, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Driver found unconscious in his e-rickshaw, dead
रुद्रपुर। एक चालक अपने ई-रिक्शा में अचेत मिला। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से रामपुर के थाना पटवाई के ग्राम हरियाल निवासी सुमित पाल (20) ट्रांजिट कैंप के गड्ढा कॉलोनी में रहता था। वह ई रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार शाम उसने अपने ममेरे भाई राज कुमार को फोन कर काशीपुर बाईपास स्थित गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के पास बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचा तो सुमित अपने ई-रिक्शा रिक्शा में बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन

राजकुमार उसे पहले निजी अस्पताल और वहां से जिला अस्पताल ले गया, जहां डाॅॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममेरे भाई ने बताया कि सुमित का क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी के बाद युवती के भाई ने सुमित के धमकी दी थी। आरोप लगाया कि इसी वजह से सुमित को जहरीला इंजेक्शन दिया गया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का पता चलेगा। परिजनों की ओर से तहरीर दी जाएगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed