{"_id":"699f3bf3c23032a63a0c0bb7","slug":"driver-conductor-will-get-incentive-amount-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-139690-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चालक-परिचालक को मिलेगा प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चालक-परिचालक को मिलेगा प्रोत्साहन राशि
Wed, 25 Feb 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। होली के दौरान रोडवेज को मुनाफे में लाने वाले रोडवेज चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 27 फरवरी से 9 मार्च तक यदि कोई चालक-परिचालक बिना छुट्टी लिए ड्यूटी करता है तो प्रोत्साहन दी जाएगी।
होली पर अच्छी कमाई करने के लिए रोडवेज की ओर से चालक-परिचालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 27 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक रोडवेज कर्मियों को बेहतर कमाई करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि मैदानी मार्ग पर न्यूनतम 2420 किलोमीटर अर्जित करने वाले चालक, परिचालक को 1250 रुपये, मैदानी और पर्वतीय मार्ग पर दो हजार किलोमीटर और केवल पर्वतीय मार्ग पर 1800 किलोमीटर पूरा करने पर 1250 रुपये प्रोत्साहन दी जाएगी। वहीं धुलेंडी के दिन ड़्यूटी करने वाले चालक-परिचालक को 300 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।