फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drinking water crisis continues for the fourth day at the roadways bus stand

Udham Singh Nagar News: रोडवेज बस अड्डे में चौथे दिन भी पेयजल संकट

Tue, 30 Sep 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis continues for the fourth day at the roadways bus stand
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे में पेयजल की व्यवस्था चौथे दिन भी बहाल नहीं हुई है। यात्रियों और डिपो के कर्मचारियों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है और यात्री पेयजल के लिए तरस गए हैं। डिपो प्रबंधन पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

बीते 25 सितंबर को इंद्रा चौक-डीडी चौक सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान रोडवेज बस अड्डे की पाइप लाइन टूट गई थी। 26 सितंबर से बस स्टेशन पेयजल की किल्लत है। बस अड्डे पर लगे पानी के कूलर भी सूख गए। यात्रियों को पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। कर्मचारियों को भी पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। डिपो की कार्यशाला में पानी का अलग कनेक्शन होने से पेयजल सुचारु रूप से मिल रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिकारियों ने डिपो की व्यक्तिगत लाइन बताते हुए लाइन की मरम्मत कराने से इंकार कर दिया था। रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल ने बताया कि डिपो की ओर से पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। मंगलवार से पेयजल व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed