फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drink Uproar climbed cut the retired doctor

दारु चढ़ी तो रिटायर्ड डॉक्टर ने काटा हंगामा

Sun, 21 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर। Updated Sun, 21 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drink Uproar climbed cut the retired doctor

विज्ञापन

 शराब के नशे में धुत रिटायर्ड डॉक्टर ने सड़क से लेकर कोतवाली तक खूब बवाल किया। डॉक्टर ने पहले अपनी कार से सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी और फिर कार स्वामी, सिपाहियों से भिड़ गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर का मेडिकल कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। शनिवार की दोपहर काशीपुर बाइपास से गुजर रही स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़ी दानपुर निवासी कपिल बत्रा की रिट्ज कार में टक्कर मार दी। जब कार स्वामी ने ऐतराज जताया तो स्विफ्ट में सवार नशे में धुत व्यक्ति उससे भिड़ गया। वहां मजमा लगा तो बाजार चौकी के सिपाही वहां पहुंच गए। बताया गया कि आरोपी ने सिपाहियों की नहीं सुनी। उल्टा उन पर पहुंच का रौब झाड़ा। इस दौरान मौजूद लोगों ने डॉक्टर की हरकत को मोबाइल में कैद किया। सूचना पर कोतवाल जेसी पाठक भी वहां पहुंच गए। किसी तरह काबू करके पुलिसकर्मी उसे चौकी लाए और फिर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में भी आरोपी ने खूब हंगामा काटा। अस्पताल के बाद कोतवाली लाए गए आरोपी ने हंगामा काटा। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचना दी। इधर कपिल ने डॉक्टर के खिलाफ बाजार चौकी में तहरीर दी है। एसएसआई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी डॉ. बीडी राय निवासी एलाइंस कालोनी रुद्रपुर सेवानिवृत्त डॉक्टर निकले। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी थी। मेडिकल कराने के बाद डॉ. राय का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ढाई सौ रुपये जुर्माना वसूलकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed