फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drainage in Awas Vikas Colony Kashipur

कॉलोनीवासियों ने रेलवे अधिकारियों को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drainage in Awas Vikas Colony Kashipur
काशीपुर। नाले से निकासी अवरुद्ध करने के विरोध में आवास विकास कॉलोनी के लोगों ने नामित पार्षद पुष्कर बिष्ट के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों का घेराव किया। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। रेलवे कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 17 के किनारे रेलवे की भूमि में कच्चे नाले के ऊपर बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए नाला बंद कर दिया है। इससे कॉलोनी में पानी भर रहा है। शनिवार को रेलवे इंजीनियर काम कराने पहुंचे, इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी नामित पार्षद व भाजपा नेता पुष्कर बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए। कॉलोनीवासियों ने नाला अवरुद्ध करने पर रेलवे अधिकारियों से आपत्ति जताई। कहा कि नाला बंद होने से वार्ड के घरों में पानी भरने लगा है। रेलवे अधिकारियों ने अगले तीन-चार दिनों में पिलर लगाने का काम पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि काम पूरा होने के बाद नाला खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed