{"_id":"58864b8c4f1c1bbb7ecf45cc","slug":"dr-shailendra-mohan-to-file-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. शैलेंद्र मोहन ने दाखिल किया नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. शैलेंद्र मोहन ने दाखिल किया नामांकन पत्र
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को काशीपुर रोड स्थित चुनाव कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से डॉ. सिंघल ने कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग, होली चैक, मेन बाजार, लकड़ी मंडी होते हुए निर्वाचन कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, नगराध्यक्ष बलराम तोमर, संयोजक सुरेंद्र चौहान, प्रेम सहोता के साथ आरओ युक्ता मिश्र को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन दाखिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। डॉ. सिंघल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकास के मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में है। वहां मनोज पाल, मुकेश सिंह, दूल्हे खां, कीर्ति त्यागी, शरत गोयल, अनिल नागर, तरुण गहलोत आदि थे।
विज्ञापन