Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dr. Mahendra Pal stakes claim from Nainital Lok Sabha seat

Udham Singh Nagar News: डॉ. महेंद्र पाल ने नैनीताल लोकसभा सीट से ठोका दावा

Fri, 16 Feb 2024 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahendra Pal stakes claim from Nainital Lok Sabha seat
सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल। संवाद
सितारगंज। नैनीताल के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन के माध्यम से नैनीताल- ऊधम सिंह नगर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि वह दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन



सितारगंज में हुई प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद ने कहा कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए तीन सालों से आंदोलन कर रहे हैं। एक तरफ तो सरकार स्वामीनाथन को भारत रत्न दे रही है, दूसरी ओर किसानों के साथ बर्बरतापूर्वक रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले एमएसपी पर गारंटी देने की मांग की। कहा कि कि आज समाज का हर वर्ग त्रस्त है। महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराया जा रहा है। वहां रामनगीना प्रसाद, मोहसिन मियां, दयानंद सिंह, ओमप्रकाश खेरवाल, कृपाल सिंह गर्ब्याल, जानकी कोहली आदि थे। संवाद
विज्ञापन



सितारगंज को रेलवे लाइन से जोड़ना जरूरी
पाल ने कहा कि औद्योगिकीकरण के लिए सितारगंज को रेल लाइन से जोड़ना बेहद जरूरी है। इससे गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। रेलवे लाइन की मंजूरी के बाद भी मजबूती से काम नहीं होने के कारण भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed