फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DPS defeated Maurya Academy by seven wickets.

Udham Singh Nagar News: डीपीएस ने मौर्य अकादमी को सात विकेट से हराया

Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
DPS defeated Maurya Academy by seven wickets.
रुद्रपुर। अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीपीएस ने मौर्य अकादमी को सात विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता एमिनिटी खेल मैदान में हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौर्य क्रिकेट अकादमी ने 44 ओवर में 157 रनों पर सिमट गई जिसमें मोहम्मद वसीम ने 47 और वरुण राजभर ने 29 रनों का योगदान दिया।
डीपीएस अकादमी के तन्मय व हिमांशु ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस क्रिकेट अकादमी ने मात्र 14 ओवरों में तीन विकेट पर 158 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें अभिनव दीक्षित ने 78 और अश्मित यादव ने 23 रनों का योगदान दिया। मौर्य अकादमी की तरफ से अरिंदम प्रसाद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच के मैन ऑफ द मैच अभिनव दीक्षित रहे। यहां बलवंत सिंह, आफताब आलम, गौरव तिवारी, इंद्र नीलकर, रितिक सिंह आदि मौजूद रहे।आयोजन समिति ने बताया है कि बुधवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी में रॉयल अकादमी रुद्रपुर और रुद्र लाइंस अकादमी रुद्रपुर के बीच सुबह 9:00 से मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed