फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DPR ready for drinking water schemes of four cities in rudrapur

CM Dhami: चार शहरों की पेयजल योजनाओं के लिए 1546.91 करोड़ की डीपीआर तैयार, सीएम के खास प्रोजेक्ट में शामिल

Sun, 29 Oct 2023 12:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:10 PM IST
सार

सितारगंज, रुद्रपुर, काशीपुर व किच्छा की चार पेयजल योजनाएं सीएम पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इन चार पेयजल योजनाओं से 75,629 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 135 लीटर पानी की आपूर्ति की स्कीम बनाई जा रही है।

विज्ञापन
DPR ready for drinking water schemes of four cities in rudrapur
पेयजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज, रुद्रपुर, काशीपुर व किच्छा की चार पेयजल योजनाएं सीएम पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इन चार पेयजल योजनाओं से 75,629 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 135 लीटर पानी की आपूर्ति की स्कीम बनाई जा रही है। चारों योजनाओं के लिए 1546.91 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


शनिवार देर रात डीएम उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में चार पेयजल योजनाओं की तैयार डीपीआर की विस्तार से जानकारी ली। बताया कि यह योजनाएं मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल हैं, डीएम ने कहा कि जिले के चारों शहरों में प्रतिदिन 24 घंटे पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जाएगी। संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, इंजीनियर व एमएनए को निर्देश दिए की जहां भूमि की आवश्यकता हो उसे तुरंत चिह्नित कर लें।
विज्ञापन


सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है तो भूमि खरीदने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजें। डिजायन इंजीनियर आदिति पुंडिर ने बताया कि इन योजनाओं के तहत शहर के सभी घर को पाइपलाइन के जरिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • रुद्रपुर के लिए 590.50 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 10 जोन में बांटा गया है। रूद्रपुर पेयजल योजना में 27 ट्यूबवेल, आठ ओवरहैड टैंक व 33500 गृह कनेक्शन प्रस्तावित हैं। 
  • काशीपुर के लिए 346.80 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है, शहर को सात जोन में बांटा गया है। काशीपुर पेयजल योजना में 15 ट्यूबवेल, सात ओवर हैड टैंक व 15700 गृह कनेक्शन प्रस्तावित हैं। 3- सितारगंज नगर पालिका परिषद सितारगंज शहर को चार जोन में बांटते हुए 119.88 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। इसमें छह ट्यूबवेल, चार ओवरहैड टैंक व 8529 गृह कनेक्शन प्रस्तावित हैं। 
  • किच्छा के लिए 489.73 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को सात जोन में बांटा गया है। किच्छा पेयजल योजना में 14 ट्यूबवेल, पांच ओवरहैड टैंक व 17900 गृह कनेक्शन प्रस्तावित हैं।


आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 27 करोड़ की डीपीआर तैयार
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) के निर्माण की कवायद चल रही है। इसके लिए 27 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के तहत अस्पताल में मौजूद इमरजेंसी कक्ष के पीछे खाली पड़ी भूमि में इसे बनाया जाएगा। 4200 वर्ग मीटर जमीन पर 50 बेड से यूनिट तैयार होगी। मेडिकल कॉलेज के प्रपाेज्ड आईसीयू और सीसीयू का निर्माण इसके साथ ही होगा। 

ये निर्माण होंगे
सीसीयू में एक जनरल आईसीयू, एक बच्चों का आईसीयू और एक महिला आईसीयू बनाया जाएगा। पैथोलॉजी विभाग, स्टरलाइजेशन वार्ड, आइसोलेशन वार्ड और अस्पताल के कर्मचारियों के लिए आराम कक्ष और रसोईघर का भी निर्माण किया जाएगा। 50 लोगों की क्षमता का सेमिनार रूम भी बनाया जाएगा।  



जिला अस्पताल परिसर में सीसीयू का निर्माण किया जाएगा। सिंचाई विभाग को 27 करोड़ से भवन निर्माण का कार्य सौंपा गया है। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed