{"_id":"62dc5400b9be7729790485c2","slug":"double-death-in-rudrapur-accident-rudrapur-news-hld470064812","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर स्कूटी व बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर स्कूटी व बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मृतक रामजीत का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार देर रात हल्द्वानी रोड पर स्कूटी और बाइक सवार दो युवकों की कुचल दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से फरार है।
किच्छा स्थित हल्द्वानी रोड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे संजयनगर खेड़ा निवासी रामजीत सरदार अपने साथी लक्ष्मण के साथ स्कूटी में सवार होकर शक्तिफार्म से वापस आ रहे थे। परिजनों के अनुसार, बाइक में सवार होकर गांव सैजना, दरऊ निवासी शमशाद अपने साथी असलम व कमालुद्दीन के साथ वापस आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसी बीच किच्छा की ओर से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इससे स्कूटी चालक रामजीत और बाइक चालक शमशाद की मौत हो गई। बाइक पर सवार असलम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रुद्रपुर में निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। बाकी सवार सकुशल बच गए।
लकड़ी काटकर वापस लौट रहा था शमशाद
सैंजना, दरऊ निवासी शमशाद के परिजनों ने बताया कि वह लोग तीन भाई थे। शमशाद के एक भाई की मृत्यु पहले हो चुकी थी। वहीं अब शमशाद के जाने के बाद एक ही भाई बचा। शमशाद शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि शमशाद दिहाड़ी में लकड़ी कटाई का काम करता था। शुक्रवार को शमशाद शांतिपुरी से लकड़ी काटकर अपने साथियों के साथ वापस आ रहा था।
वहीं खेड़ा निवासी रामजीत के परिजनों ने बताया कि वह पॉलिसी एजेंट का काम करते थे। पॉलिसी के सिलसिले से वह आए दिन शहर से बाहर जाया करते थे।
शुक्रवार को रामजीत अपने काम के सिलसिले से खेड़ा निवासी लक्ष्मण के साथ शक्तिफार्म से वापस आ रहा था। रामजीत के घर में पत्नी व दो बच्चे हैं। शनिवार सुबह सिडकुल चौकी पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किच्छा पुलिस का कहना है कि ट्रक की खोजबीन की जा रही है। हालांकि मामले में अब तक एफआईआर नहीं हुई है।