फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dominance of Bajpur players in National Benchpress and Deadlift Competition

Udham Singh Nagar News: नेशनल बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में बाजपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dominance of Bajpur players in National Benchpress and Deadlift Competition
बाजपुर में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते यशपाल राजहंस। संवाद
बाजपुर। फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेशनल बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में बाजपुर के खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया। 16 जून को दिल्ली के जहांगीर पुरी में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर 75-80 किलो भार वर्ग में अंश गोयल ने 150 किलो और जूनियर 65-70 किलो भार वर्ग में यशपाल सिंह ने 175 किलो डेडलिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक जीते। सीनियर केटेगरी में बलवीर सिंह ने 65-70 भार वर्ग में 192 किलो डेडलिफ्ट के साथ स्वर्ण और ओपन केटेगरी मास्टर्स में नाजिम ने 120 किलो बेंचप्रेस के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के लौटे खिलाड़ियों को गो रक्षा प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, मनोज राजहंस, अंकित कुमार ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहां राजवीर सिंह, सुशील शर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रभ सिंह, फेज, शेखर, दिनेश तिवारी, शुभम मौर्य आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed