{"_id":"60e5f9eb8ebc3e72d925b8a8","slug":"doctors-are-not-there-in-hospitals-rudrapur-news-hld4303966191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधम सिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो रही हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में डॉक्टरों की नियुक्ति न होने के कारण लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए भी निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है।
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्रामीण क्षेत्रों के किसान परिवारों, मजदूरों व अन्य जरूरतमंद लोगों की करीब आठ लाख की आबादी के इलाज की जिम्मेदारी है। इनमें से सिर्फ 14 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही डॉक्टर तैनात हैं जबकि तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बन्नाखेड़ा , सुल्तानपुर पट्टी और लालपुर से डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे हैं।
डॉक्टरों की तैनाती वाले 14 स्वास्थ्य केंद्रों में से 11 में एक-एक व तीन में दो-दो डॉक्टर तैनात हैं। वर्तमान में जिले के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई है और तीन केंद्रों के डॉक्टर ज्वाइनिंग के बाद कुछ समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिले के कुल 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन हैं। कोरोना महामारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सवास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर 110 हेल्थ वर्करों की ड्यूटी लगाई थी लेकिन वह भी नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खांसी-बुखार के इलाज के लिए भी कई किलोमीटर दूर जिला अस्पताल में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिले के इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात नहीं हैं डॉक्टर
1- प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र दिनेशपुर।
2- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर।
3-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र मैनाझुंडी।
4-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र गूलरभोज।
5- प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र सकैनिया।
6-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र मोहनपुर।
7-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र बेरियादौलत।
8-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पतरामपुर।
9-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र हल्दी।
10-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पक्की खमरिया।
11-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र रायपुर (गदरपुर)।
12-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र साधुनगर।
13-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र तिलियापुर।
14-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र रामनगर।
15-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र जोगीपुरा।
16- प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र करनपुर।
इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनुपस्थित चल रहे हैं डॉक्टर
1- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्नाखेड़ा।
2-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर पट्टी।
3-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपुर।
जिले में पहले की अपेक्षा अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिक डॉक्टरों की तैनाती हुई है। जैसे-जैसे डॉक्टरों की नियुक्ति हो रही है, वैसे-वैसे तैनाती दी जा रही है। तीन केंद्रों पर ज्वाइनिंग के बाद डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके शीघ्र ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद है।
डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ।