{"_id":"646bba8da7614a613b0dc9d4","slug":"doctor-absent-in-hospital-sitarganj-news-c-8-1-147395-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएमओ के निरीक्षण में संविदा डॉक्टर मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएमओ के निरीक्षण में संविदा डॉक्टर मिले नदारद
Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सोमवार को सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के एक संविदा डॉक्टर डॉ. मयंक प्रताप सिंह गैरहाजिर मिले। सीएमओ के निर्देश पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिलाषा पांडेय ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
सीएमओ ने निर्माणाधीन अस्पताल भवनों का भी मुआयना किया। कहा कि जनवरी तक अस्पताल का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बालाजी एक्शन टेसा कंपनी के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि दस जून तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। वहां पर फार्मासिस्ट केएन गोस्वामी, सुभाष चंद्र, प्रेमांजलि अधिकारी, ज्वाला प्रसाद आदि थे।