{"_id":"65d635659c3cb2ae550b76a4","slug":"do-effective-lobbying-in-the-courts-to-get-justice-for-the-victim-dm-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108492-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालयों में पीड़ित को न्याय दिलाने को करें प्रभावी पैरवी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालयों में पीड़ित को न्याय दिलाने को करें प्रभावी पैरवी: डीएम
Wed, 21 Feb 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते डीएम उदयराज सिंह। स्रोत सूचना विभाग
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने अधिकारियों को शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के साथ ही विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बुधवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा की। निर्देश दिए कि तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित आरसी का मिलान करते हुए वसूली को बढ़ाये। खनन विभाग के अधिकारी राजस्व वसूली लक्ष्य को समय से पूरा करें। सभी तहसीलदार लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालयों में अभियोजन पक्ष प्रभावी पैरवी करें ताकि पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले। उन्होंने चकबंदी में आने वाले गांवों का ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए कहा। वहां एडीएम वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी आदि थे। संवाद