{"_id":"5f8b3ebc8ebc3e9b9575d9ff","slug":"dm-inspects-khatima-centre-khatima-news-hld4009505172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का औचक दौरा, मंडी सचिव को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का औचक दौरा, मंडी सचिव को चेताया
विज्ञापन
DM Inspects Khatima Centre
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। मंडी परिसर में चल रही धान खरीद के विभिन्न क्रय केंद्रों का डीएम रंजना राजगुरु ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परिसर के अन्य क्रय केंद्रों के बजाए कच्चा आढ़ती तौल में अत्यधिक भीड़ है। उन्होंने किसानों की शिकायत पर नमूने मंगवाए और मशीन में नमी मापी। डीएम ने एसएमआई सहित मंडी सचिव को धान खरीद में आ रही दिक्कतों पर चेताया और कहा कि क्या आप सरकार की व्यवस्था से बड़े है।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने डीएम से शिकायत कर कहा कि किसानों को धान में नमी और फफरा आदि के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कहा कि यहां से नमी के आधार पर जिन कच्चा आढ़तियों के यहां ट्रॉलियां भेजी जाती हैं। वहां ट्रालियां खाली नहीं की जाती हैं। इस दौरान कच्चा आढ़तियों ने कहा कि ट्रालियों से नमूना लेने में परेशानी होने के साथ उसमें गुणवत्ता का सही अनुमान नहीं लगता। उन्होंने कहा कि ट्रॉलियों में नीचे घटिया किस्म का धान मिलता है। डीएम ने कहा कि शासन से निर्धारित मापदंडों के आधार पर धान खरीदा जाए। उन्होंने किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसडीएम निर्मला बिष्ट एवं भाकियू पदाधिकारियों से भी से खरीद संबंधी जानकारियां लीं। उन्होंने राइस मिलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी जानकारी ली। बाद में एसडीएम कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु बिष्ट, नंदन सिंह खड़ायत, संतोष अग्रवाल, दीपक तिवारी, मुकेश रोहेला, सभासद रेनु भंडारी ने भी डीएम को समस्याएं गिनाईं।
इधर, डीएम ने तहसील के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और नागरिक अस्पताल का भी दौरा किया। वहां पर सीएमएस, तहसीलदार और एडीओ सहकारिता आदि थे।