फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DM Inspects Jaspur CHC

Udham Singh Nagar News: डीएम ने तीमारदारों से पूछी अस्पताल की सेहत

Tue, 08 Aug 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM Inspects Jaspur CHC
जसपुर में डीएम को तहसील भवन के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण कराते पूर्व विधायक। फोटो स्रोत :
डीएम उदयराज सिंह ने सोमवार को जसपुर सीएचसी का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जसपुर। डीएम उदयराज सिंह ने सोमवार को जसपुर सीएचसी का निरीक्षण कर तीमारदारों और रोगियों से अस्पताल की सेहत का पता लगाया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा से अस्पताल की लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने, विद्युत कटौती के दौरान जनरेटर की व्यवस्था सुचारू करने आदि के निर्देश दिए।
बता दें कि शनिवार को अस्पताल में तीन महिलाओं का प्रसव कराया गया था। तीनों महिलाएं जच्चा-बच्चा वार्ड में अपने नवजात शिशुओं के साथ भर्ती थीं। जच्चा बच्चा वार्ड में अंधेरा होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने तीमारदारों की शिकायत नहीं सुनी थी। सूचना पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाकर जच्चा-बच्चा को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया था। उन्होंने डीएम से इसकी शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

इधर, डीएम ने बताया कि उन्होंने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को तीसरे दिन अस्पताल की दवाओं का स्टॉक चेक करने, लाइट की व्यवस्था का निरीक्षण करने, मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेकर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। वहां पर प्रभारी तहसीलदार शुभांगी, सीएमएस डॉ. एचके शर्मा, डॉ. राजीव गौतम, डॉ. सुशांत भारद्वाज, डॉ. प्रबल बाजपेई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील का भी किया निरीक्षण
जसपुर। डीएम ने एसडीएम और तहसील कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने विचाराधीन मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने, किसानों को समय से खतौनी उपलब्ध कराने आदि के निर्देश दिए। वहां पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed